12 दिसंबर 2018 - 15:50
अमरीका ने ईरान का डर दिखा कर 800 अरब डॅालर के हथियार बेच लिए! , एडमिरल सैयारी

इ्स्लामी गणतंत्र ईरान की सेना में उप संयोजक ने कहा है कि विश्व साम्राज्य ने ईरानोफोबिया की मदद से इलाक़े में 800 अरब डॅालर का हथियार बेचता और इस्लामी देशों का खज़ाना लूटता है।

एडमिरल हबीबुल्लाह सैयारी ने मंगलवार को तेहरान में कहा कि ईरान में इस्लामी क्रांति की सफलता के बाद, विश्व साम्राज्य ने अब तक , हत्या, युद्ध, सांप्रदायिकता, प्रतिबंध और सांस्कृतिक धावे जैसे विभिन्न हथकंडों द्वारा इस्लामी व्यवस्था के विकास को रोकने की पूरी कोशिश की है। 

उन्होंने इस बात का उल्लेख करते हुए कि अमरीका इलाक़े में अपने ईरान की इस्लामी क्रांति से पूर्व के हितों की पूर्ति के प्रयास में है बल दिया कि दुश्मन , साफ्ट  वाॅर द्वारा क्रांतकारी विचारों को बदलनता चाहता है क्योंकि उससे ईरानी राष्ट्र की महानता सहन नहीं हो पा रही है। 

एडमिरल हबीबुल्लाह सैयारी ने कहा कि क्षेत्र में ईरान का प्रभाव, आध्यात्मिक और इस्लामी है और इस्लामी गणतंत्र ईरान कभी भी किसी अन्य क्षेत्र पर क़ब्ज़े के प्रयास में रहा है न रहेगा।